News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 11, 2026

मेरठ बिजनेस स्कूल व मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन के बीच एमओयू

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के अंतर्गत संचालित मेरठ बिजनेस स्कूल ने मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एमएमए) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समझौते का उद्देश्य छात्र-केंद्रित गतिविधियों, औद्योगिक सहयोग, अतिथि व्याख्यान, कार्यशालाओं एवं रोजगारपरक कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

एमओयू के तहत विद्यार्थियों को औद्योगिक अनुभव, मेंटरशिप एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही एमएमए के प्रमुख आयोजनों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उनकी पेशेवर दक्षता और रोजगार क्षमता को सुदृढ़ किया जा सके।

समझौते पर एमएमए के अध्यक्ष एस.पी. सिंह तथा एमआईटी, मेरठ के चेयरमैन विष्णु शरण ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एमएमए के कोषाध्यक्ष रविचंद्रन, एमआईटी के प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा एवं निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समन्वयन डीन-मैनेजमेंट डॉ. अंकुर गोयल ने किया। उनके साथ एचओडी-बीबीए हिमानी मिश्रा, एचओडी-कॉमर्स अभिजीत चटर्जी, एचओडी-एमबीए डॉ. रविंद्र कुमार तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय माथुर ने सक्रिय भूमिका निभाई।

संस्थान प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह समझौता विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here