मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव ‘वर्चस्व–2026’ का सोमवार को भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। खेल महाकुंभ में रेड, ग्रीन, यलो एवं ब्लू हाउस के 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने दो दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 142 पदक एवं ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया।
समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, मुख्य अतिथि आईटी एक्सपर्ट सुश्री अंकिता सिंह, वित्त निदेशक युवराज सिंह, नर्सिंग डीन डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को स्मरणीय बना दिया।
अपने संबोधन में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन की किसी भी प्रतिस्पर्धा में हार जैसी कोई अवधारणा नहीं होती, या तो हम जीतते हैं अथवा सीखते हैं। इसलिए युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में निडर होकर सहभागिता करनी चाहिए।
मुख्य अतिथि सुश्री अंकिता सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसी योजनाओं के परिणामस्वरूप आज भारतीय युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। युवा शक्ति के बल पर भारत वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है।
वहीं प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मानसिकता का आधार है और स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
समारोह के अंत में विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. (डॉ.) पीयूष कुमार पाण्डेय, डीन एकेडमिक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. मंजरी राणा, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. आशुतोष गौतम, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. स्नेहलता गोस्वामी, डॉ. श्रीराम गुप्ता, शक्ति ध्वज सिंह, रीना जोशी, मारूफ चौधरी, एस.एस. बघेल, संजिव कुमार, अनुषा कर्णवाल, जूही गुप्ता, इंदुबाला, हुमा कौसर, हरप्रीत कौर, सुमनदीप कौर, एलिशा एडवर्ड, अखिल कुमार, अनुज कुमार शर्मा, तहसीर आलम, शोएब आलम, जुबैर आलम सहित मेरठ परिसर से डॉ. पंकज चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment