News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, November 28, 2020

वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय का विदेशो की 26 नामचीन विश्वविद्यालयो के साथ अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक करार

 वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय का विदेशो की 26 नामचीन विश्वविद्यालयो के साथ अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक करार


102 अन्तर्राष्ट्रीय नामचीन विश्वविद्यालयो/शिक्षण संस्थानो के साथ अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुबन्ध करने वाला उत्तर भारत का प्रथम विश्वविद्यालय 





मेरठ। वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय की रिसर्च एवं अनुसंधान विंग का विदेशो के 26 नामचीन विश्वविद्यालयो के साथ अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक करार हुआ है। इसके साथ ही वर्ष 2020 में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद वेंक्टेश्वरा समूह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं अनुसंधान को बढावा देने के लिए अब तक 102 अन्तर्राष्ट्रीय नामचीन विश्वविद्यालयो/शिक्षण संस्थानो के साथ अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुबन्ध करने वाला उत्तर भारत का प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है। 





इसकी जानकारी शैक्षणिक अनुबन्धो के लिए आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने दी। संस्थान के डॉ सीवी रमन कॉन्फ्रेस हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, कुलपति प्रो डॉ पीके भारती, निदेशक रिसर्च और अनुसंधान डॉ श्वेता पी नागा ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया। 




अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विदेशो में भारतीय छात्र-छात्राओ को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विश्वविद्यालय लगातार काम कर रहा है। वर्ष 2020 में 100 से अधिक विदेशी संस्थाओ के साथ आईटी, मैनेजमेन्ट, हेल्थ सेक्टर, नर्सिंग, पर्यावरण, योग एवं मेडिटेशन समेत विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमो में यूजी, पीजी एवं शोध व अनुसंधान के लिए अनुबंध किया है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा कि हम लगातार अन्तर्राष्ट्रीय डिमाण्ड के मुताबिक ट्रैड प्रोफेशनल तैयार कर देश एवं विदेशो में इनको एक सुरक्षित कैरियर देने की दिशा में लगातार काम कर रहे है। कार्यक्रम को कुलपति प्रो डॉ पीके भारती एवं डॉ श्वेता पी नागा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ पीयूष पाण्डे, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा डॉ अलका सिंह, संयुक्त कुलसचिव डॉ राजेश सिंह, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी, प्रदीप कुमार, अमित फ्रांसीस, सचिन, अंजलि शर्मा एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here