News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, December 1, 2020

5 वर्षीय बच्चे को लोकप्रिय अस्पताल ने दिया जीवनदान






मेरठ। लोकप्रिय अस्पताल ने सेवाभाव के साथ मानवीय संवेदनाओं का शानदार उदाहरण पेश करते हुए 05 वर्षीय गंभीर अवस्था के बच्चे को वेंटिलेटर से वापस लाकर जीवनदान दिया है। टीपी नगर क्षेत्र के निवासी कृष्णपाल सिंह ने अपने 05 वर्षीय बेटे नैतिक को तबीयत बिगड़ने पर लोकप्रिय अस्पताल के शिशु केन्द्र में भर्ती कराया था जहां विख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डा. भारत सुखीजा ने अपने कुशल चिकित्सीय अनुभव का परिचय देकर विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीक के माध्यम से किये उपचार द्वारा बच्चे की जान बचाई।


डा. भारत सुखीजा ने बताया कि लगभग दस दिन पूर्व टीपी नगर क्षेत्र के निवासी कृष्णपाल सिंह ने अपने 05 वर्षीय बेटे नैतिक को गंभीर अचेत अवस्था में लोकप्रिय अस्पताल के शिशु केन्द्र में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि बच्चा गंभीर डेंगू बुखार से ग्रस्त था और फेफड़ों में पानी भरा हुआ था व धड़कने कम चल रही थी साथ ही सांस लेने में भी बच्चे को कठिनाई आ रही थी इसके अलावा बीपी कम होने से शरीर पूरी तरह अचेत था। स्थिति का संज्ञान लेकर बच्चे को तुरन्त वेंटिलेटर पर रखा गया। छः दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद एवं निरन्तर चले उपचार से बच्चे के शरीर में स्वस्थ लाभ होना शुरू हुआ और बच्चा होश में आ गया साथ ही ढीले पड़ चुके शरीर के हिस्सों ने काम करना शुरू कर दिया और बच्चे की जान बचाई जा सकीं। उपचार के दौरान डा. भारत सुखीजा ने बच्चे की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी और अपने चिकित्सीय अनुभव के साथ लोकप्रिय अस्पताल में उपलब्ध विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए बच्चे की जान बचाई। बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ होन पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस दौरान बच्चे के परिजनों ने डा.भारत सुखीजा सहित लोकप्रिय अस्पताल का आभार प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।


लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा. रोहित रविन्द्र ने शिशु रोग विशेषज्ञ डा. भारत सुखीजा को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार 05 वर्षीय नैतिक को डा. भारत सुखीजा के नेतृत्व में लोकप्रिय अस्पताल के शिशु केन्द्र ने जीवदान दिया है वह बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय अस्पताल में अनुभवी डाक्टरों की टीम के द्वारा विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीक से इलाज किया जाता है। उन्होंने विशेष बताया कि दिल्ली-मुम्बई जैसे बड़े अस्पतालों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं अब मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में 24 घण्टे उपलब्ध है जो उत्तर प्रदेश सहित एनसीआर का गौरव बनकर जनता को चिकित्सीय सेवाओं से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने डा. भारत सुखीजा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here