News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, January 27, 2021

वेंक्टेश्वरा में 72वें गणतन्त्र दिवस पर ध्वजारोहण

 

वेंक्टेश्वरा में 72वें गणतन्त्र दिवस पर ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन

 


न्यूज़ यूपी 24x7 |मेरठ | संपादक अजय चौधरी | 

मेरठ। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारतवर्ष के गणतंत्र के 72 वे वर्ष में वेंकटेश्वरा संस्थान मेरठ परिसर में बहुत ही बड़े ऐतिहासिक स्तर पर इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओ ने विभिन्न सांस्कृतिक देशभक्ति के आयोजनों के अलावा सभी को भारत सरकार की ओर से जारी सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमो का पालन करने की सलाह भी दी गयी। 



गणतंत्र दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण एवं "एक शाम गणतंत्र के नाम’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ  संस्थान के तिरंगा मैदान पर समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, कुलपति डॉ प्रो पीके भारती, परिसर निदेशक डॉ प्रभात श्रीवास्तव, कुलसचिव विकास कौशिक, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह आदि ने ध्वजारोहण करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि संवैधानिक रूप से भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली गणतांत्रिक देश है क्यूकि इसमें आम आदमी से लेकर देश के प्रथम व्यक्ति तक के लिए असीमित संवैधानिक अधिकार जैसे वोट का अधिकार, समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे हजारो शक्तिशाली अधिकार निहित है। बस हमे अपने अधिकारो को समझने की जरुरत है।  



इसके बाद संस्थान के छात्र-छात्राओ ने देश भक्ति से सम्बधित दर्जनो समूह नृत्य एवं नाटिकाये प्रस्तुत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अखंडता के लिए 21 किलो का केक भी काट कर एक दूसरे को महान गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। पहली बार पुलिस गारद की सलामी लेते वक्त दिल में देश सेवा का जुनून एवं अपने महान क्रांतिकारियों के लिए गजब का सम्मान सभी के लबों पर था। गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, कुलपति डॉ प्रो पीके भारती, कुलसचिव विकास कौशिक, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सभी विभागो के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक एवं हजारो छात्र-छात्राऐ उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here