News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 17, 2026

एआई और मशीन लर्निंग की नवीनतम तकनीकों से रूबरू हुए एमआईईटी के शिक्षक


मेरठ। एमआईईटी के बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग विभाग द्वारा एआईसीटीई आईडिया लैब के सहयोग से मशीन लर्निंग विषय पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को मशीन लर्निंग की नवीनतम तकनीकों एवं व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराना था, ताकि वे विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। कार्यक्रम के दौरान एआई विशेषज्ञ विजय कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को तकनीकी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया।

एफडीपी में 33 फैकल्टी सदस्यों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर गौरव अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीनतम तकनीकी प्रगति से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मशीन लर्निंग जैसे उभरते क्षेत्रों में कौशल विकास को समय की आवश्यकता बताया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here