News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 17, 2026

90 वर्षीय महिला की जटिल सर्जरी में विम्स अस्पताल को बड़ी सफलता

मेरठ। वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के अधीन संचालित विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने 90 वर्षीय महिला मरीज की हाई-रिस्क लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी (पित्ताशय सर्जरी) सफलतापूर्वक कर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

मरीज उम्र संबंधी कई जटिलताओं और असहनीय दर्द से पीड़ित थीं। मेरठ और दिल्ली के कई अस्पतालों में सर्जरी से मना किए जाने के बाद उन्हें विम्स में भर्ती कराया गया। सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अभय भटनागर के नेतृत्व में डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. आशुतोष सांगा एवं प्रो. (डॉ.) विपिन कुमार की टीम ने सफल ऑपरेशन कर मरीज को स्वस्थ किया।
वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक सुधीर गिरि ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि विम्स अस्पताल सस्ती, सुलभ और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि अनुभवी चिकित्सकों, आधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट पेशेंट केयर के दम पर विम्स उत्तर भारत के मरीजों की पहली पसंद बन रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here