News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, June 22, 2026

एमआईईटी का प्लेसमेंट में दमदार प्रदर्शन, हेक्सा हेल्थ ने 12 छात्रों को दिया 7.6 लाख का पैकेज

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिष्ठित हेल्थकेयर कंपनी हेक्सा हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड ने 12 विद्यार्थियों का चयन किया है। चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से 7.6 लाख रुपये वार्षिक का आकर्षक पैकेज प्रदान किया गया है।

चयनित विद्यार्थियों में बी.टेक (बायोटेक्नोलॉजी) के 7 तथा बी.फार्मा के 5 छात्र शामिल हैं। सभी चयनित विद्यार्थी बैच-2026 के हैं। कंपनी में इन छात्रों का चयन पेशेंट केयर स्पेशलिस्ट पद के लिए किया गया है।

कंपनी के एचआर अनीश द्वारा संचालित चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न हुई। इसमें असेसमेंट टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और एचआर इंटरव्यू शामिल रहे। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।

एमआईईटी के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। 

संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल एवं कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने  बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here