News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, May 29, 2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार अजय चौधरी सम्मानित

  •  हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार अजय चौधरी सम्मानित
  • कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में अजय चौधरी को मिला सम्मान

मेरठ। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति द्वारा आयोजित भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) मेरठ के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय चौधरी को हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में समिति के अध्यक्ष रवि गुप्ता, महासचिव रजनीकांत तिवारी तथा कोषाध्यक्ष अशोक कौशिक ने अजय चौधरी को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी पत्रकारिता के 200 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक पत्रकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अजय चौधरी पिछले 15 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मेरठ जिला अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

नई दिल्ली में सम्मानित होने पर उपज के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने अजय चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पत्रकारों ने इसे मेरठ जनपद और पत्रकारिता जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here