News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, May 29, 2026

रूस की मारी स्टेट यूनिवर्सिटी और इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच हुआ शैक्षणिक समझौता

- इंडो रशियन एजुकेशन समिट में इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज की बड़ी उपलब्धि



साहिबाबाद। नई दिल्ली में आयोजित इंडो-रशियन एजुकेशन समिट-2026 में इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समिट में रूस की 25 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों को रूस में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के अवसरों से अवगत कराना था।

समिट के दौरान रूस की मारी स्टेट यूनिवर्सिटी और इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

मारी स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर से विश्वविद्यालय के रेक्टर डॉ. मिखाइल श्वेत्सोव तथा इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), छात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रम, संयुक्त शोध परियोजनाएं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, फार्मेसी, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा पाठ्यक्रम आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में मिलकर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट (इंटरनेशनल रिलेशंस) विभूति शंकर तथा वरिष्ठ पत्रकार अजय चौधरी भी उपस्थित रहे। दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने वैश्विक स्तर पर ज्ञान, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए दीर्घकालिक सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कॉलेज के चेयरमैन विष्णु शरण एवं कैंपस निदेशक डॉ. डी.के. शर्मा ने इस उपलब्धि पर संस्थान की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह समझौता छात्रों और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने, शोध करने और करियर के नए अवसर प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here