प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, अभय चौधरी को मिली टीम की कमान
संघ के अनुसार टीम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम में गाजियाबाद से तीन, नोएडा से दो, मेरठ से दो तथा लखनऊ, बांदा, वाराणसी, हापुड़ और बुलंदशहर से एक-एक खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
गाजियाबाद निवासी अभय चौधरी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि नोएडा निवासी आकाश यादव टीम के कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए लर्निंग ट्वीस्ट स्कूल में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जहां खिलाड़ियों ने विशेषज्ञों की देखरेख में अभ्यास किया।
प्रतियोगिता से पहले 26 मई को खिलाड़ियों के लिए किट वितरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर अशोक नागर, नरेश चौधरी, मोहित चौधरी तथा प्रदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वहीं डॉ. विजित चौधरी एवं प्रयास त्यागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
उत्तर प्रदेश चोकबॉल संघ ने टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:
Post a Comment