News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 25, 2026

उपज ने अमित तोमर को मेरठ सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया

मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) ने संगठन के विस्तार और महानगर इकाई को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पत्रकार अमित तोमर को मेरठ सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।

यह निर्णय संगठन के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी जिला,महामंत्री ललित ठाकुर एवं जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा के साथ विचार-विमर्श के उपरांत लिया गया। संगठन नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि अमित तोमर अपनी नई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के साथ समन्वय स्थापित करेंगे तथा शीघ्र ही महानगर इकाई के गठन संबंधी प्रस्तावित सूची जिला टीम के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

अमित तोमर पिछले करीब एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह आंखों देखी लाइव न्यूज़ में विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका, अनुभव एवं संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन के सभी सदस्यों से महानगर इकाई के गठन एवं संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।उपज के पत्रकारों ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here