News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 28, 2026

कैंपस प्लेसमेंट में एमआईटी का शानदार प्रदर्शन, 13 बीसीए के छात्रों को मिली नौकरी


मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीसीए विभाग के 13 छात्र-छात्राओं का चयन क्यूस्पाइडर्स  कंपनी में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से 5.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया । सभी चयनित छात्र-छात्राएं बीसीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं।

कंपनी ने इन विद्यार्थियों का चयन सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं सॉफ्टवेयर टेस्टिंग पदों के लिए किया है। चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में संपन्न किया गया, जिसमें ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन तथा पर्सनल इंटरव्यू शामिल रहे। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 विद्यार्थियों ने अंतिम चयन सूची में स्थान बनाया।

इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने कहा कि मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं कौशल-आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है। यही कारण है कि छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान ही इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार हो रहे हैं और कोर्स पूर्ण होते ही प्रतिष्ठित कंपनियों में उनका चयन सुनिश्चित हो रहा है।

संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा ने बधाई दी

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here