News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 22, 2021

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी ने किया हड़ताल का ऐलान, डीएम ऑफिस में दिया धरना



न्यूज़ यूपी 24x7 | संपादक अजय चौधरी |

मेरठ। जिले में लगातार कहर बरपा रहे कोरोना के दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अधिकारियों पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मचारी कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए।

दरअसल जिले की 26 पीएचसी पर तैनात दो सौ से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उनसे डबल ड्यूटी कराने के बावजूद जरा सी देरी होने पर उनकी अनुपस्थिति लगा दी जाती है। इस बात पर यदि कोई संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी विरोध करता है तो उसे काम से हटाने की धमकी दी जाती है। 

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा और समान वेतन की मांग उठाई है। इसी के साथ बृहस्पतिवार को सैकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए कलेक्ट्रेट में धरना देकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हड़ताली कर्मचारियों को समझाने में जुटे रहे। मगर फिलहाल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here