News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 22, 2021

पत्रकार आलोक शर्मा और तपन शर्मा को मेरठ के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि



News U.P 24X7 |Meerut| Editor Ajay Chaudhary

मेरठ। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष तपन शर्मा का पिछले दिनों हार्ट अटैक होने से निधन हो गया था। इस दौरान आ.भा.पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह के आह्वान पर मेरठ जिले के पत्रकारों ने पत्रकार तपन शर्मा की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान सभी पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन धारण कर,सभी ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।


अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष तपन शर्मा



मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार आलोक शर्मा

                                               

सोमवार रात हार्ट हार्ट अटैक से मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार आलोक शर्मा का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर आलोक शर्मा जी को भी याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राव जफरयाब, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला महासचिव अर्जुन त्यागी, जिला संगठन मंत्री ताज मोहम्मद, जिला कार्यकारिणी सदस्य रिजवान चौधरी,किशन सिंह यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here