- गुरुद्वारा गुरु श्री तेग बहादुर साहिब में दो दिवसीय वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ
- पहले दिन 300 लोगों ने लगवाई वैक्सीन,युवाओं में दिखा उत्साह
News U.P | Editor Ajay Chaudhary
मेरठ। गुरुद्वारा गुरु श्री तेग बहादुर साहिब, सेक्टर 3, शास्त्री नगर, मेरठ में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डीआईओ डॉ प्रवीण गौतम व राजेंद्र नगर चिकित्सा प्रभारी डॉ ऋचा गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ गुरुद्वारा मे 300 डोज वैक्सीन लोगों को लगाने में पूरा सहयोग दिया। मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर ने सभी को वैक्सीनेशन लगाने के लिए उत्साहवर्धन किया। गुरुद्वारे की तरफ से डीआईओ डॉ प्रवीण गौतम, डॉ रिचा गुप्ता व प्रदीप कपूर को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया।


No comments:
Post a Comment