News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 8, 2021

मेरठ में आम आदमी पार्टी द्वारा यूपी जोड़ों सदस्यता अभियान की जोरदार शुरुआत


News U.P | Editor Ajay Chaudhary

मेरठ। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका,जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष अज्जू पंडित के नेतृत्व में यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें सबसे पहले शिव चौक कंकरखेड़ा पर सदस्यता कैंप का उद्घाटन किया गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सोनवीर सिंह, जिला सचिव शुभम पंडित, महानगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा उपस्थित रहे। उसके उपरांत दक्षिण विधानसभा के माधवपुरम, तरंग चेंबर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। 


जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी द्वारा पूर्व पार्षद तरुण गोयल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित द्वारा महानगर व भारतीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें मनोज भाटी को दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष व विकास रस्तोगी को शहर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मनोज गुप्ता,संदीप गुप्ता, संजय प्रजापति को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 


वही वार्ड 48 से विकास गुप्ता , वार्ड 6 से सौरभ मित्तल, वार्ड 11 से गगनदीप, वार्ड 10 से कपिल कुमार, वार्ड 8 से दीपक कुमार,वार्ड 30 से तुषार पंडित , वार्ड 55 से धनप्रिया बौद्ध को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अज्जू पंडित सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here