News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 11, 2021

वरुण गोयल को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर जागृति विहार मंडल ने किया भव्य स्वागत


न्यूज़ यूपी 24 / संपादक अजय चौधरी

मेरठ। नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर वरुण गोयल का मेरठ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान लोहिया नगर सब्जी मंडी हापुड़ रोड पर जागृति विहार मंडल द्वारा वरुण गोयल का जोरदार स्वागत किया। वरुण गोयल के इंतजार में सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता लोहिया नगर सब्जी मंडी पर फूलों की माला एवं पुष्प वर्षा के लिए फूल हाथों में लेकर खड़े रहे। 



जैसे ही वरुण गोयल का काफिला लोहिया नगर हापुड़ रोड सब्जी मंडी पर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और पुष्प गुच्छ भेंट करके  नवनियुक्त वरुण गोयल का स्वागत व अभिनंदन किया। हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने मूसलाधार बारिश के बीच फूल मालाओं, पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों व गगनभेदी नारों के साथ अपने नए नियुक्त युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया।

जागृति विहार मंडल से मंडल अध्यक्ष राम कुमार चौबे, मंडल महामंत्री नरेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री अनिल राज कौशिक, पार्टी कार्यकर्ता विनोद परमार, साजिद चिंदौड़ी, शिवानी शर्मा, सुमन लता, अरुण पाल, अभिषेक जैन, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here