News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, December 6, 2021

एमआईईटी के अरुण पुंडीर भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट



मेरठ। मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र अरुण पुंडीर का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। छात्र 2017 - 21 बैच के बीटेक पास आउट है। सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए एमआईईटी के छात्र अरुण पुंडीर को 5 वी रैंक हासिल हुई है। 

मेरठ के गांव मुंडाली के रहने वाले अरुण पुंडीर की प्राथमिक शिक्षा ट्रांसलम स्कूल से हुई उसके बाद मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में वर्ष 2017 में बीटेक कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लिया। अरुण ने बताया कि उनके पिताजी प्रदीप पुंडीर 18 साल से कोमा में हैं और विकलांग है। माता सुधा पुंडीर का 2016 में एक सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था। वे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी। बड़ा भाई अभिषेक भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है।

अरुण पुंडीर के बड़े मामा सुरेंद्र सिंह तोमर जो मित्रलोक कॉलोनी गढ़ रोड मेरठ में रहते हैं उन्हीं के सपोर्ट की वजह से आज सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए हैं। अरूण ने बताया कि मामा भी सूबेदार मेजर पद से रिटायर हुए हैं और उन्हीं ने मुझे एसएसबी इंटरव्यू के लिए गाइड भी किया।

अरुण पुंडीर का चयन कैंपस प्लेसमेंट में नोएडा की एक आईटी कंपनी में हुआ था। जिसमें उनका सालाना पैकेज 20 लाख था लेकिन देश सेवा में जज्बा होने के कारण सेना में जाना था। अरुण का सपना शुरू से ही देश सेवा में रहा। वे अपने सपने को पूरा करने में लगे रहे। 

इस दौरान एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ मयंक गर्ग, डीन एकेडमिक डॉ संतोष दास, डीन बिजनेस स्कूल डॉ देवेंद्र कुमार अरोड़ा, डॉ नितिन शर्मा और मीडिया प्रभारी अजय चौधरी ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here