News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 2, 2022

भारत में बड़ी कंपनियों के आने से सिविल इंजीनियरिंग में संभावनाएं बढ़ी




मेरठ। मवाना पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 60 छात्र छात्राओं ने एमआईईटी कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आलोक गोयल ने कहा की सिविल इंजीनियरिंग का कार्यक्षेत्र काफी फैला हुआ है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी कार्य की संरचना बढ़ती जा रही है। प्रमुख कंपनियों के भारत आने से यहां भी संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

छात्र छात्राओं ने एमआईईटी पब्लिक स्कूल गंगानगर में चल रहे, निर्माण का साइट विजिट किया। छात्र छात्राओं को एमआईईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की विभिन्न आधुनिक प्रयोगशालाओं में विभिन्न प्रयोग भी कराए गए और भू-तकनीकी इंजीनियरिंग, सर्वेक्षण इंजीनियरिंग और सामग्री परीक्षण प्रयोगशाला का दौरा किया।

कार्यक्रम में चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ अरुण पर्वते, डॉ जी.जी शास्त्री, संतोष दास, मीडिया प्रभारी अजय चौधरी, दिलीप रावत, गौरव कश्यप,शैलजा त्रिपाठी,कमल कुमार, अवनि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here