News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 30, 2022

MIET School में मनाया मजदूर दिवस




मेरठ। मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में छात्रों द्वारा मजदूर दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश के मजदूर के प्रति सम्मान की भावना व्यक्त करते हुए विशेष सभा का आयोजन किया गया।

दिवस मनाने का उद्देश्य श्रमिकों के हितों एवं हक के बारे में जागरूकता लाना है। छात्रों ने श्रम का महत्व बताते हुए विशेष नाटक, भाषण एवं कविता प्रस्तुत किए। बच्चों ने सुंदर-सुंदर कार्ड एवं चार्ट बनाकर मजदूर के प्रति सम्मान की भावना को व्यक्त किया। उनके अधिकारों के प्रति आवाज़ उठाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाति मुंशी ने बच्चों के मन में श्रमिकों एवं श्रम के प्रति सम्मान की भावना को देखते हुए खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की उन्नति उस देश के मज़दूरों एवं किसानों पर ही निर्भर करती है। यह दिन उन मज़दूरों एवं श्रमिकों के नाम समर्पित है। उन्होंने कड़ी मेहनत करके पूरी दुनिया के लिए सफलता के द्वार खोले हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में मजदूर दिवस तभी सार्थक होगा यदि छात्र इसी प्रकार श्रमिकों एवं श्रम के प्रति सम्मान की भावना को अपने मन में हमेशा के लिए जीवित रखें।

इस दौरान एमआईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण, स्कूल डायरेक्टर डॉ अजय बंसल, मीडिया प्रभारी अजय चौधरी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here