News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 2, 2022

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्राओं को पढ़ाया नियमों का पाठ



मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एनएसएस इकाई के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख यातायात प्रशिक्षक एवं उपसचिव मिशिका सोसाइटी सुनील कुमार शर्मा, प्रिंसिपल डॉ हिमांशु शर्मा, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ दिग्विजय सिंह, मीडिया प्रभारी अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया। 




प्रमुख यातायात प्रशिक्षक सुनील कुमार शर्मा ने कहा की हमारे देश में हर एक 4 मिनट में एक सड़क दुर्घटना होती है। पूरे देश में हर साल सड़क दुर्घटना में 1.3 मिलियन लोगों की मृत्यु हो जाती है। हमारा देश सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अग्रणी है और साथ ही उत्तर प्रदेश भी सड़क दुर्घटनाओं में पीछे नहीं रहा है। दुर्घटनाओं में मृत्यु होने वालों की दर अधिक युवाओं की होती है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनने तथा इसे अपने जीवन का एक अहम हिस्सा बनाने का आग्रह किया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। 




कार्यक्रम में रोड सेफ्टी विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने रोड सेफ्टी तथा ट्रैफिक नियमों की जागरूकता से संबंधित विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर पेंटिंग बनाई। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।  रोड सेफ्टी क्लब मेरठ से सुनील कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here