News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 12, 2022

सक्षम हेल्थ केयर संस्था द्वारा मीडिया सेंटर पर पत्रकार सम्मान समारोह

उपजा मेरठ के मीडिया सेंटर पर पत्रकारों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप

 




मेरठ। प्रांतीय नौचंदी मेला में यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मेरठ के मीडिया सेंटर पर सक्षम हेल्थ केयर संस्था द्वारा ई- कार्ड योजना सदस्यता अभियान, निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मनजीत चौधरी, जूनियर सनी देओल से प्रसिद्ध राजीव सिंह, सक्षम हेल्थ केयर संस्था की अध्यक्ष डॉ साक्षी सिंह, उपजा के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।


सक्षम हेल्थ केयर संस्था की अध्यक्ष डॉ साक्षी सिंह में कहा की संस्था द्वारा ई- कार्ड की योजना चलाई गई है। इस कार्ड के लाभार्थी को 1 लाख तक का हॉस्पिटल बिल मुफ्त किया जाएगा। जिसमें आईसीयू, एनआईसीयू, ओटी रूम, जनरल वार्ड, डीसी चार्ज, नर्सिंग चार्ज आदि का शुल्क मुक्त किया जाएगा।  इस सुविधा का लाभ उत्तर प्रदेश के चयनित व सूचीबद्ध अस्पतालों में किया जाएगा। किसी भी प्रकार की मदद या सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी के लिए सक्षम हेल्थ केयर संस्था के जिला कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है।

इस दौरान सभी पत्रकारों के निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप किया और सभी पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सक्षम हेल्थ केयर की अध्यक्ष साक्षी सिंह ने सम्मानित किया।




सक्षम हेल्थ केयर संस्था से सचिव डॉ शाहरुख, उपाध्यक्ष डॉ नीतू सिंह, डॉ गौरव सागर, चौधरी मनजीत सिंह, नेहा चौधरी, एनिमल केयर टीम, विवेक त्यागी, सुधीर सैनी, दीपक शर्मा, रोहित राजपूत रहे। 





उपजा मेरठ इकाई से प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जिला महामंत्री ललित ठाकुर, संगठन महामंत्री राजू शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी, जिला मंत्री विकास गुप्ता, जिला मंत्री जाकिर तुर्क, जिला मंत्री मोहम्मद ताज, जिला मंत्री नीरज तोमर, वरिष्ठ पत्रकार ताहिर अली सैफी, महानगर संयोजक अरुण सागर, सदर तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार, परमीत सिंह, संतोष गोसाई, गौरव सैनी,अनिल कुमार आदि पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here