News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, December 19, 2022

बीएससी बायोटेक्नोलॉजी से मिस्टर फ्रेशर यश वर्मा, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी से मिस फ्रेशर प्रियांशी को चुना

 एमआईईटी के बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग में फ्रेशर्स पार्टी "आरंभ" का आयोजन



मेरठ। एमआईईटी के बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग में फ्रेशर्स पार्टी "आरंभ" का आयोजन किया गया। फ्रेशर्स पार्टी का शुभारंभ वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ बृजेश सिंह, डीन एकेडमिक डॉ भावना मलिक और प्राचार्य डॉ असद अमीर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सीनियर छात्र भांगड़ा की ताल पर जमकर झूमे। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के छात्रों ने कई अन्य कार्यक्रम जैसे डांस,सोलो सोंग,शायरी,गेम्स व नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। 



कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस फ्रेशर्स कार्यक्रम रहा। जिसमें तीन राउंड हुए, प्रथम राउंड रैंप वॉक, द्वितीय राउंड टैलेंट तथा अंतिम राउंड में चयनित छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तरी पूछे गए। अंत में जजों ने बीएससी बायोटेक्नोलॉजी से मिस्टर फ्रेशर यश वर्मा, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी से मिस फ्रेशर प्रियांशी को चुना। वहीं एमएससी माइक्रोबायोलॉजी से मिस्टर फ्रेशर शील वरदान, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी से मिस फ्रेशर श्वेता तिवारी को चुना।

इस अवसर पर विभाग से प्राचार्य डॉ असद आमिर, डॉ हिरदेश कुमार, डॉ दिव्या चौधरी,डॉ सोनिया शर्मा, डॉ शिप्रा चौधरी, डॉ अलका सागर, डॉ अभिनव सिंह, डॉ सुबीर कुमार, डॉ नेहा, डॉ अंजलि राठी, डॉ गौरव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here