News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, December 26, 2022

खेलकूद विद्यार्थियों को मजबूत,आत्मविश्वासी और कुशल बनाता है: डॉ सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह

 वेंक्टेश्वरा संस्थान में मैत्री क्रिकेट टूनामेंट आयोजित 




मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में मैत्री क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया गया।जिसमें सस्था की पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जिसमें शिक्षा विभाग, बीफार्मा, डी फार्मा, पोलिटेक्निक, बीटैक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। 

वेंक्टेश्वरा संस्थान के मेजर ध्यानचंद खेलकूद मैदान में आयोजित मैत्री क्रिकेट टूनामेंट का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि,प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी,  प्रभारी कुलपति डॉ राकेश यादव, परिसर निदेशक डॉ प्रताप सिंह आदि ने रिबन काट कर एवं खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर किया।

मैत्री क्रिकेट टूनामेंट के उदघाटन अवसर पर अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता है। प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने अपने सबोधन में कहा कि आजकल हमारे देश के खिलाडियों ने अपने जुनून को हासिल करने के लिए खुद को खेल की ओर समर्पित कर दिया।  परिसर निदेशक डॉ प्रताप सिंह ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके पास खेल के प्रति जुनून टीम भावन और टीम के सदस्यों के प्रति समर्थन देने की क्षमता होती है वही एक अच्छा खिलाडी होता है। 

Your Ads Here
Your Ads Here


टूर्नामेंट का पहले मैच में डीफार्मा की टीम ने टास जीत कर बल्लेवाजी का निर्णय लेते हुए170 रन बनाये। दूसरी पोलिटेक्निक की टीम ने मैच चार विकिट से जीत लिया। दूसरा मैच बीफार्मा एवं एजुकेशन विभाग के छात्रों के बीच खेला गया जिसमें बीफार्मा की टीम विजयी हुई। टूर्नामेट का फाइल मैच बीफार्मा एवं पोलिटेक्निक के बीच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बीफार्मा की टीम ने 179 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच को पोलिटेक्निक की टीम ने आठ विकेट से जीत लिया। टूर्नामेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से खिलडी कवि अहलावत को नवाजा गया। टूर्नामेंट में बैस्ट बोलर का पुरस्कार प्रफुल यादव को मिला। विजयी टीम के खिलाडियों को संस्था के अधिकारियों द्वारा मैडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के आयोजन में डॉ बीएस दुबे, डॉ संजय तिवारी, बृजपाल सिंह, दीपक कुमार, आंचल चौधरी, कोर्डिनेटर अभिनव राणा, राजेश गिरि, जितेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र तेवतिया, गौरव, अंकित चोकर, अरूण कुमार, चेतन, रोहित, रवि एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा का सहयोग रहा।

Your Ads Here


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here