News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 14, 2023

यूसर्क के तत्वधान मे डिजाइन थिंकिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ




हल्द्वानी। यूसर्क के तत्वाधान में एमआईईटी कुमाऊँ द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए सामाजिक इनोवेशन के लिये डिजाइन थिंकिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 14 एवं 15 मार्च को वेंडी सीनियर सेकंडरी स्कूल गौलापार में किया जा रहा है। 14 मार्च को कार्यशाला का शुभारंभ डॉ बीएस बिष्ट, प्रबन्धन निर्देशक एमआईईटी कुमाऊँ, डॉ कमल सिंह रावत इनोवेशन व इन्क्यूबेशन इंचार्ज, डॉ विकल बवाड़ी,निर्देशक वेंडी स्कूल, डॉ. भावना बवाड़ी प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

डॉ बीएस बिष्ट ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बताया की यह एक उत्कृष्ट अवसर है, जिसमे आप सभी दो दिनों तक डिजाइन थिंकिंग को सीखने और सामाजिक समस्याओं का इनोवेटिव समाधान निकाल सकते हो। डॉ. तरूण सक्सेना, कार्यकारी निर्देशक ने नवाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार की नीतियों की सराहना की, साथ ही स्कूली बच्चो के लिए इस तरह के कार्यक्रम में रुचि एवम सहयोग के लिए डॉ. अनीता रावत, निर्देशक, उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र का आभार प्रकट किया।

डॉ. कमल सिंह रावत ने बताया कि डिजाइन थिंकिंग नवाचार के लिए सबसे महत्वपूर्ण टूल है। जिसके माध्यम से जटिल से जटिल समस्याओं को छोटे-छोटे सरल हिस्सों में तोड़कर आसानी से समझा और हल किया जा सकता है। डॉ रावत के अनुसार, डिज़ाइन थिंकिंग एक प्रक्रिया है, जिससे ऑब्जर्वर या रिसर्च, एनालिसिस, आइडिया, प्रोटोटाइप तैयार करना और टेस्ट करना जैसे 5 स्तर होते हैं। डिजाइन थींकिंग की मदद से स्टूडेंट्स की रचनात्मकता, सामाजिक ज्ञान और समझ को बेहतर किया जा सकता है। डिज़ाइन थिंकिंग में विद्यार्थियों को समस्याओं और चुनौतियों से जुड़े सवालों के दायरे में लाया जाता है और सोचने के लिए समय दिया जाता है जिनसे दिमाग में इनोवेटिव आइडिया के बीज प्रस्फुटित होते हैं। रचनात्मक समाधान के द्वारा विद्यार्थी नपातुला जोखिम लेना और हार से सीखकर आगे बढ़ना भी सीखते है। जिससे उनमे नए आइडिया उत्पन करने, नवाचार एवं आंत्रप्रेन्योरशिप के गुण का भी सृजन होता है।

कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए डॉ रीतू तेवतिया ने बताया कार्यशाला में एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग के माध्य्म से डिज़ाइन थिंकिंग, सामाजिक एवं भौगोलिक समस्याओं पर चर्चा त्तथा साइंस प्रोजेक्ट प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉ नीरज बिष्ट, प्रोफेसर, कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, पंतनगर कार्यशाला में ऑब्जर्वर या रिसर्च और एनालिसिस पर व्याख्यान दिया। डॉ धीरज गुणवंत, निर्देशक, अपैक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, रामपुर ने प्रोटोटाइप और उनके टेस्ट पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here