मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) का प्रांतीय अधिवेशन हाल ही में मुरादाबाद में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ‘मुरादाबाद संकल्प’ के अंतर्गत वर्ष 2026 के अंत तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में उपज की सक्रिय इकाइयों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसी क्रम में मेरठ जिले के अध्यक्ष एवं उपज के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अजय चौधरी को मेरठ मंडल संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में मेरठ मंडल के अंतर्गत आने वाले छह जनपदमेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) तथा हापुड़ में संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
अजय चौधरी की प्रमुख जिम्मेदारियों में विभिन्न जिलों में नई इकाइयों का गठन, निष्क्रिय इकाइयों का पुनर्गठन तथा पत्रकारों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा करना शामिल है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
उनकी इस नियुक्ति पर उपज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

No comments:
Post a Comment