- आईपीईसी में एआई आधारित 21वीं सदी के रोजगार कौशल पर तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम संपन्न
- वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षकों को एआई-सक्षम शिक्षण एवं रोजगार कौशल का मिला प्रशिक्षण
साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज (आईपीईसी), गाजियाबाद के स्किल डेवलपमेंट सेल एवं वाधवानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 8 से 10 जुलाई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को एआई आधारित 21वीं सदी के रोजगार कौशल, आधुनिक शिक्षण तकनीकों एवं उद्योगोन्मुख दक्षताओं से सशक्त बनाना था, ताकि वे विद्यार्थियों को बदलते वैश्विक कार्य परिवेश के अनुरूप तैयार कर सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, कैंपस निदेशक प्रो. (डॉ.) डी.के. शर्मा, डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) अमित जैन तथा स्किल डेवलपमेंट सेल के एसपीओसी रॉकी सचान के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ एआई आधारित रोजगार कौशल को जोड़ना समय की आवश्यकता है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान वाधवानी फाउंडेशन की सीनियर मास्टर ट्रेनर शिप्रा थप्पा ने प्रभावी संचार, समय प्रबंधन, आत्म-जागरूकता, इंटरपर्सनल स्किल्स, पब्लिक स्पीकिंग, प्रोफेशनल एटीकेट, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान, अनुकूलन क्षमता, टीम बिल्डिंग, एआई-संचालित रोजगार कौशल तथा नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर व्यावहारिक एवं सहभागितापूर्ण सत्र संचालित किए। प्रतिभागी शिक्षकों ने केस स्टडी, समूह गतिविधियों और प्रायोगिक अभ्यासों में सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एआई-सक्षम शिक्षण रणनीतियों तथा व्यावहारिक तकनीकों से प्रशिक्षित करना था, जिससे वे विद्यार्थियों में क्रिटिकल थिंकिंग, कम्युनिकेशन, कोलैबोरेशन, क्रिएटिविटी और प्रॉब्लम-सॉल्विंग जैसे आवश्यक कौशल विकसित कर सकें। यह पहल ट्रेन-द-ट्रेनर मॉडल पर आधारित रही, जिससे प्रशिक्षित शिक्षक भविष्य में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों तक इन कौशलों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगे।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment