साहिबाबाद। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ के 24वें दीक्षांत समारोह में इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र सोनू भगत के स्टार्टअप डर्माशुद्धि एलएलपी को 'बेस्ट टेक-इनोवेशन स्टूडेंट स्टार्टअप अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्टार्टअप को यह सम्मान तकनीक आधारित नवाचार और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया। राजधानी लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के चेयरमैन अरविंद सिंह साहनी, प्राविधिक शिक्षा मंत्री ई. आशीष पटेल, प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शनमुगा सुंदरम तथा एकेटीयू के कुलपति डॉ. जे.पी. पांडेय भी उपस्थित रहे।
डर्माशुद्धि एलएलपी ने उन्नत तकनीकों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित कर छात्र नवाचार और तकनीकी उद्यमिता का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह उपलब्धि अनुसंधान, नवाचार तकनीकों के विकास के प्रति स्टार्टअप की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर आईपीईसी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ. डी.के. शर्मा, आईपीईसी-टीबीआई के सीईओ साजिद रज़ा तथा सपना शर्मा ने स्टार्टअप टीम को बधाई।

No comments:
Post a Comment