News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 8, 2026

वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय और अपोलो हेल्थकेयर अकादमी के बीच प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट को लेकर एमओयू

 


मेरठ। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय और अपोलो हेल्थकेयर अकादमी लिमिटेड, हैदराबाद (अपोलो हॉस्पिटल्स समूह) के बीच एलाईड हेल्थ साइंसेज के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, क्लीनिकल एक्सपोजर और प्लेसमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता (एमओयू) हुआ है। इस समझौते के तहत ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, कार्डियक केयर, फिजियोथेरेपी, एनेस्थीसिया तथा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरी ने कहा कि यह साझेदारी प्रधानमंत्री के 'स्वस्थ भारत, आरोग्य भारत और आयुष्मान भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में कुशल हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अपोलो हेल्थकेयर अकादमी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. एस. रामाकृष्णन वेंक्टेश्वरन ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह समझौता एक मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि यह पहल हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग और उपलब्धता के बीच की दूरी को कम करने में प्रभावी साबित होगी।

कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कान्त दवे ने कहा कि अपोलो हेल्थकेयर के 40 वर्षों से अधिक के अनुभव और उत्कृष्ट क्लीनिकल प्रशिक्षण का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के रूप में तैयार हो सकेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य तथा अपोलो हेल्थकेयर अकादमी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here