News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 2, 2026

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में फिल्म ‘गोदान’ की विशेष स्क्रीनिंग, युवाओं को मिला भारतीय संस्कृति और गौसंवर्धन का संदेश


मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में पं. दीनदयाल गौशाला संस्थान, मथुरा एवं जनता फिल्म्स प्रा. लि., मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय समृद्ध संस्कृति एवं स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फीचर फिल्म ‘गोदान’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को गौवंश संरक्षण, पालन-पोषण एवं इसके धार्मिक, आध्यात्मिक और चिकित्सीय महत्व से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सी.वी. रमन ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथियों द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुंबई से आए युसुफ शेख, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, पं. दीनदयाल गौशाला संस्थान मथुरा के अमित सिंह, प्रभारी कुलपति सीए युवराज सिंह एवं कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान युसुफ शेख एवं अमित सिंह ने प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी को गौमाता की विशेष मूर्ति एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

लगभग दो घंटे दस मिनट की इस फिल्म के माध्यम से छात्रों को गौमाता के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ गाय के दूध, गौमूत्र एवं गोबर के चिकित्सीय और कृषि उपयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि गाय के दूध में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जबकि गौमूत्र को कैंसररोधी एवं शरीर को विषमुक्त कर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक माना गया है।

वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा कि गौमाता न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि यदि देश के साधन संपन्न लोग अन्य पालतू पशुओं के साथ-साथ गौवंश के संरक्षण की जिम्मेदारी भी लें, तो “स्वस्थ भारत-आयुष्मान भारत” का सपना जल्द साकार हो सकता है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की गौशाला में वर्तमान में 21 गौवंश की सेवा की जा रही है और इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होंगे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रेरणादायक फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमा हॉल में अवश्य देखें।

कार्यक्रम में डीन एकेडमिक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. सुमन, डॉ. राजवर्धन, डॉ. आशुतोष, डॉ. अश्विनी सक्सेना, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. धीरज, डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ. रीना जोशी, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. योगेश्वर, डॉ. थॉमस, डॉ. राम कुमार, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. ब्रजकिशोर, डॉ. चन्द्रकान्त, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. विकास पाण्डेय, डॉ. मंजरी राणा, डॉ. श्रीराम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा कृष्णकांत गुर्जर, प्रांशूल सेठी, अनुषा कर्णवाल, हिमानी, निशा, रिया, हरप्रीत, शीलभद्र, प्रशांत, सोनू सैनी, आदेश सिंह तथा मेरठ परिसर से डॉ. पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने युवाओं को भारतीय संस्कृति, गौसंवर्धन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here