News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 2, 2026

एमआईईटी में रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसाल

174 यूनिट रक्त संग्रह के साथ एमआईईटी का रक्तदान शिविर सफल, युवाओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी


मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में प्यारेलाल जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक एवं अहिंसा सोशल कमेटी के संयुक्त सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा की मिसाल पेश की।

शिविर का उद्घाटन एमआईईटी के कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हनी तोमर एवं मीडिया हेड अजय चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, जिसके माध्यम से अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस प्रकार के शिविर अत्यंत सराहनीय पहल हैं।

रक्तदान शिविर के दौरान कुल 174 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें 115 छात्रों ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डीन एकेडेमिक्स डॉ. संजीव सिंह, मनोज अग्रवाल, अखिल गौतम, अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अहिंसा सोशल कमेटी की ओर से छात्र समन्वयक अंशिका, खुशी, केसर, वंशिका, ईशा, कृष्ण, दिव्यांशु, सैयद, राहुल एवं अखिल सहित अन्य छात्रों का आयोजन में विशेष योगदान रहा। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here