मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय ‘ग्लोबल एचआर मीट/प्लेसमेंट ड्राइव-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर देश की 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेते हुए युवाओं के चयन एवं भविष्य की रोजगार संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, प्रभारी कुलपति युवराज सिंह एवं कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
पहले दिन आईटी, मैनेजमेंट, हेल्थ सेक्टर, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फार्मा और नर्सिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों से 50 से अधिक संस्थानों के एचआर हेड एवं निदेशकों ने प्रतिभाग किया। पैनल डिस्कशन, लिखित परीक्षा एवं व्यक्तित्व विकास सत्रों के माध्यम से कुल 1200 छात्र-छात्राओं में से 422 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया।
इस दो दिवसीय ड्राइव में Apollo Hospitals, Yashoda Medicity, Max Healthcare, Jubilant Pharmova, Teva Pharmaceuticals, Asian Hospital, सहित हेल्थकेयर, फार्मा, ऑटोमोबाइल, डेयरी, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर की नामचीन कंपनियों ने भाग लिया।
संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि स्किल्ड भारतीय युवाओं के लिए देश-विदेश में रोजगार के असीम अवसर उपलब्ध हैं। आवश्यकता केवल इस बात की है कि युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट रखें।
वहीं प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि जहां विश्व के कई देश युद्ध की स्थिति का सामना कर रहे हैं, वहीं भारत शोध, नवाचार और कौशल के आधार पर तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।
प्रभारी कुलपति युवराज सिंह ने कहा कि इस प्रकार की एचआर समिट एवं सेवायोजन अभियान युवाओं को व्यापक रोजगार अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि दूसरे दिन भी देश की चार दर्जन से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न कंपनियों से आए एचआर प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment