News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 9, 2023

महिलाएं मजबूत, समृद्ध होंगी तो समाज तरक्की करेगा : बेबी रानी मौर्य

एमआईईटी में अरुणोदय द्वारा महिला सशक्तिकरण सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन



मेरठ। अरुणोदय द्वारा एमआईईटी में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार बेबी रानी मौर्य, विशिष्ट अतिथि एमआईईटी चेयरमैन विष्णु शरण, अरुणोदय संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुभूति चौहान, एमएलसी डॉ सरोजिनी अग्रवाल, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 




इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने 21 प्रभावशाली महिलाओं को "इनफ्लुएंशल वूमेन अवार्ड 2023" देकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाएं आज धरती से लेकर अंतरिक्ष तक अपने साहस का परचम लहरा रही है। महिलाएं मजबूत, समृद्ध होंगी तो समाज तरक्की करेगा। गांव में पुरुषों के साथ महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी तो गांव का विकास होगा। पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां अभियान के तहत लड़कियां शिक्षित होकर आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं के लिए अलग से सीट इसलिए आरक्षित होती है कि वे राजनीति में भी तरक्की करें। महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेंगी, तो प्रदेश एवं देश भी आत्मनिर्भर बनेगा। एमआईईटी द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए हुए 20 गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के योगदान की सराहना की।



मुख्य वक्ता श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी गजरौला के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा की हमें हर प्रकार की स्थिति में, हर क्षेत्र में तथा हर स्थान पर नारी का सम्मान करना चाहिए। वेदों में स्त्रियों की शिक्षा- दीक्षा, शील, गुण, कर्तव्य, अधिकार और सामाजिक भूमिका का जो सुन्दर वर्णन पाया जाता है, वैसा संसार के अन्य किसी धर्मग्रंथ में नहीं है। धर्म ग्रंथों में नारी को शक्ति, समर्पण और त्याग का स्वरूप माना है। इसके बगैर सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। सनातन धर्म में नारी को सबसे ऊंचा स्थान दिया है।

इस अवसर पर एमआईईटी महिला प्रकोष्ठ से डॉ. गरिमा गर्ग, सोनल अहलावत, गरिमा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अजय चौधरी, इंक्यूबेशन मैनेजर रेहान अहमद, वैन हेड डॉ. माधुरी गुप्ता, अरुणोदय संस्था के डॉ. स्वपन सुमन व राजीव अग्रवाल, डॉ. पंकज शर्मा, बबिता ढाका, डॉ. मीनू शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, गीता सिरोही, नूपुर, गौरव शर्मा, विपुल, नवीन, पंकज, अशोक आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here