News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, May 8, 2023

रक्तदान के साथ-2 अंगदान जागरुकता अभियान से देश में लाखो लोगो को प्रतिवर्ष मिल रहा है नया जीवन- डॉ सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह

 विश्व रेडक्रॉस दिवस पर 242 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान 



मेरठ। विश्व रेडक्रास दिवस पर वेंक्टेश्वरा समूह के वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में मेरठ, अमरोहा, बिजनौर, बागपत, मुरादाबाद आदि जिलों में रक्तदान शिविर लगाकर 242 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर नियमित रूप से रक्तदान करने वाले 88 रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वेंक्टेश्वरा संस्थान में विश्व रेडक्रास दिवस पर आयोजित रक्तदान जागरुकता संगौष्ठी एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, पैथोलॉजी विभागाध्यश डॉ गरिमा भटनागर, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ नौशाद अंसारी, डॉ एना ऐरिक ब्राउन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। 

अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि रक्तदान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ महादान है, इसी के साथ यदि देश के एक प्रतिशत व्यक्ति अंगदान की भी शपथ ले, तो अकेले भारतवर्ष में लाखो जरूरतमंद लोगो को नया जीवन मिल सकता है। संगौष्ठी को डॉ गरिमा भटनागर, डॉ सौरभ कंसल, डॉ बीबी बोरा ने भी सम्बोधित किया। 

इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, उत्तराखण्ड के पूर्व मंत्री डॉ प्रदीप भट्, कुलपति डॉ राकेश यादव, कुलसचिव डॉ पीयूष पाण्डेय, डॉ बीबी बोरा, डॉ पंकज देओल, डॉ इकराम ईलाही, डॉ प्रतीक बाजवा, अभिषेक हुडडा, पोलीन, फरहीन जहां, दीपक वर्मा, डॉ एना ऐरिक ब्राउन, एसएस बघेल, नीतू श्रीपाल, अरूण गोस्वामी, अखिल नायर, डॉ प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here