News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 25, 2023

मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 3.4 लाख वार्षिक पैकेज पर बीसीए के 15 छात्रों का चयन



मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान सॉफ्टवेयर कंपनी इम्मेंस्फेयर बैंगलोर ने वर्ष 2023 में पास आउट होने वाले बीसीए के 15 छात्र छात्राओं का फाइनल चयन किया। 

प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर सोनल मिश्रा ने बताया कि पहले राउंड में 60 छात्रों का ऑनलाइन रिटर्न टेस्ट किया गया, दूसरे राउंड में 45 छात्रों का समूह चर्चा के आधार पर चयन किया गया और अंत में अंतिम राउंड में ऑनलाइन तकनीकी साक्षात्कार के माध्यम से 15 छात्रों का चयन किया गया। 

कंपनी ने 3.4 लाख वार्षिक पैकेज पर बिज़नेस डेवलपमेंट ट्रेनी पद के लिए छात्रों का चयन किया। इस दौरान चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, महानिदेशक डॉ आलोक चौहान, निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला, प्राचार्य हिमांशु शर्मा, बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ ललित कुमार, प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर सोनल मिश्रा ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी।  

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here