News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, June 5, 2023

विश्व पर्यायवरण दिवस पर वेंक्टेश्वरा में वृहृद वृक्षारोपण एवं पॉलीथीन मुक्त भारत विषय पर संगौष्ठी व जागरूकता रैली



मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान, वीजीआई मेरठ एवं वन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहृद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता रैली’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओ ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ पॉलीथीन मुक्त भारत बनाने में सभी से अपना प्रभावी योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि आज ये गजब का संयोग है, कि आज ही यूपी के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी का जन्मदिवस है। हम सब मिलकर शपथ लेेते है कि सभी सामाजिक आयोजन, जैसे जन्मदिवस, शादी की सालगिरह, नामकरण संस्कार आदि शुभ अवसरो पर एक दूसरे को उपहार के रूप में पौधे भेटकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के क्लीन इण्डिया-ग्रीन इण्डिया के सपने को साकार करने में अपना प्रभावी योगदान देकर राष्ट्र विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। 



वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईएफएस एसपी सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-2 वेंक्टेश्वरा अपने सामाजिक सरोकारो के लिए पूरे देश में जाना जाता है। आज इसी पहल के साथ मेरठ एवं मुरादाबाद प्रभाग में वेंक्टेश्वरा एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पाँच हजार से अधिक पौधो को रोपित किया जा रहा है। 

वेंक्टेश्वरा संस्थान के अब्दुल कलाम सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वृहृद वृक्षारोपण संगौष्ठी एवं जागरूकता रैली का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, वरिष्ठ आईएफएस एसपी सिंह, वन विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुमित राठी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। इस अवसर पर कुलसचिव पीयूष पाण्डेय, डॉ सीपी कुशवाहा, डॉ विवेक सचान, डॉ योगेश्वर शर्मा, डॉ एसएन साहू, डॉ राम कुमार, डॉ अनिल कुमार जयसवाल, एसएस बघेल, देव प्रताप सिंह, गुरूदयाल कटियार, अरूण गोस्वामी, मारूफ चौधरी, विशाल शर्मा, नवनीत सैनी, रिंकी शर्मा, संजीव पाल, मेरठ परिसर निदेशक डॉ प्रताप सिंह, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here