- उपज के पत्रकारों ने प्रमुख सेवादार पंडित दीपक शर्मा का किया सम्मान
मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट एवं श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान से चल रहे साप्ताहिक कांवड़ सेवा शिविर का समापन किया गया।
इस दौरान पत्रकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, ज़िलाध्यक्ष अजय चौधरी,जिला महामंत्री ललित ठाकुर,जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा उर्फ हैप्पी, जिला प्रवक्ता अरुण सागर, जिला सलाहकार अंकित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, जिला प्रचार मंत्री शाहिद खान, नागेंद्र गोस्वामी, मनोज कुमार,कार्यकारिणी सदस्य अखिल गौतम, सुरेश यादव दिव्य आदि पत्रकारों ने शिवभक्त भोलों को भोजन एवं प्रसाद ग्रहण करवाया।
पत्रकारों ने हरिद्वार से कावड़ एवं जल लेकर आ रहे शिवभक्त भोलो को उपज प्रतीक चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया। उपज पत्रकार संगठन ने सात दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए मुख्य सेवादार पंडित दीपक शर्मा को केसरिया शॉल व उपज प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने शिविर में भोजन व्यवस्था एवं महिलाओं के लिए अलग से स्नान की व्यवस्था की सराहना की। इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने प्रसाद ग्रहण किया।
No comments:
Post a Comment