News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 18, 2023

डॉ. राजीव अग्रवाल, कल्पना पांडे आदि समाजसेवियों ने पौधे लगाने की अपील की

बरगद का पेड बना दुल्हा ,नीम का पेड को बनाया गया दुल्हन

डॉ. राजीव अग्रवाल, कल्पना पांडे आदि समाजसेवियों ने पौधे लगाने की अपील की
मेरठ। अभी तक आपने बारात में लोगों को नाचते हुए देखा होगा। लेकिन मेरठ में मंगलवार को ऐसा अदभूत नजारा देखने को मिला जब वन महोत्सव के तहत वन विभाग के प्रयास से बरगत व नीम के पेड की निकली बारात में सांसद से लेकर एमएलसी ,डीएफओ समेत सभी लोगों ने जमकर डांस किया। बारात शास्त्री नगर के डी ब्लॉक स्थित मंदिर से बकायदा पूजा अर्चना के साथ आरंभ हुई जो कुटी चौराहे वापस मुढकर मंदिर पर समाप्त हुई। लोगों के यह अनोखी बारात कौतूहत का विषय बना रहा।पेड पौधो की बारात शास्त्री नगर के डी ब्लॉक स्थित मंदिर से आरंभ हुई ।
 इससे पूूर्व बरगत व नीम के पेड को दुल्हन की तरह सजाया गया। पेड को बकायदा दुल्हे व दुल्हन की तरह वरमाला पहनाई गयी। बग्धी में रखने के बाद विधिविधान से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेयी व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने पेडो की पूजा अर्चना की। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल , डीएफओ राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखा बारात को रवाना किया। इस दौरान डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ विनय गुप्ता, पार्षद सुमित मिश्रा, ऋचा सिंह, कल्पना पांडे, आदि ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here