News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 8, 2023

पत्रकार संगठन उपज मेरठ की मासिक बैठक सर्किट हाउस में सम्पन्न

 


EDITOR AJAY CHAUDHARY 

मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट उपज मेरठ की मासिक बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. फल कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि मेरठ जिले के सभी पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे सभी पत्रकारों को निःशुल्क इलाज मिल सके। पत्रकारों को सामूहिक दुर्घटना बीमा दिया जायेगा। किसी पत्रकार के साथ कोई अनहोनी होने पर उसके परिवार को बीमा के जरिए 20 लाख तक की मदद मिल सकती है। अगले वर्ष जुलाई 2024 के अंत में मेरठ जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव होंगे। अनुशासनहीनता के तहत संगठन से जुड़े पत्रकार को लगातार 3 बार संगठन की मासिक बैठक में नहीं आने पर संगठन के ग्रुप से बाहर कर दिया जाएगा।

जिला महामंत्री  ललित ठाकुर ने कहा कि 20 जुलाई 2023 को उपज का स्थापना दिवस है। प्रत्येक तहसील एवं जिला स्तर, महानगर स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करें। जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष स्थापना दिवस का कार्यक्रम सुनिश्चित करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. फल कुमार ने सभी पत्रकारों को एकजुट होने का संदेश दिया. प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने कहा कि मेरठ में रिपोर्टिंग या कवरेज के दौरान किसी भी पत्रकार के साथ किसी भी तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा ने कावड़ यात्रा को लेकर कावड़ सेवा शिविर के बारे में सभी को जानकारी दी।

इस दौरान अध्यक्ष अजय चौधरी, जिला महामंत्री ललित ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी, सदस्यता प्रभारी रजत जैन, सूचना मंत्री गौरव सैनी, जिला उप सचिव अर्जुन त्यागी, जिला मंत्री मनोज चौधरी, मवाना तहसील महामंत्री उस्मान,अखिल गौतम आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here