-पत्रकारों को एकजुट होकर संगठनात्मक कार्य करने पर दिया जोरमेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स "उपज" की मासिक बैठक का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान पत्रकार संगठन द्वारा भविष्य में किये जाने वाले कार्यों को लेकर सभी से चर्चा की गयी।
जिला महामंत्री ललित ठाकुर ने कहा कि हरेंद्र चौधरी उपज के सम्मानित सदस्य है। प्रदेश कार्यकारिणी से जो भी बात हुई है उसको बैठक विचार विमर्श करके समाधान किया जाएगा।
जिला संगठन महामंत्री राजू शर्मा ने कहा कि हरेंद्र चौधरी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य हैं, पूरे प्रदेश में उनका सम्मान हमेशा बना रहेगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहवेज़ खान ने कहा कि हमें संगठनात्मक कार्य करना चाहिए और सभी पत्रकारों को एकजुट होकर पत्रकार हित के लिए कार्य करना चाहिए।
जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा ने सभी को संगठित रहने पर जोर दिया। इस दौरान सभी पत्रकार साथियों ने कहा की हम सभी उपज पत्रकार संगठन में ही रहेंगे और भविष्य में संगठनात्मक कार्य करेंगे।
इस दौरान दो दिन पहले मेरठ की सरधना और मवाना तहसील के पत्रकारों द्वारा दिए गए इस्तीफे को जिला कार्यकारिणी ने खारिज कर दिया। मेरठ में सभी पत्रकार साथी एकजुट हैं और उपज के बैनर तले रहेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय चौधरी, महामंत्री ललित ठाकुर, कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहवेज खान,उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, ताज मोहम्मद, संगठन महामंत्री राजू शर्मा, महानगर अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण सागर राज, जिला सचिव जाकिर तुर्क, नरेश कुमार, नीरज तोमर, धर्मेंद्र कुमार, जिला उप सचिव अर्जुन त्यागी, राजदीप त्यागी, जिला मंत्री व्यवस्था मनोज चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार संजय वर्मा, नीरज कुमार, अखिल गौतम, जिला सलाहकार शिव कुमार शर्मा, क्रांतिकारी पत्रकार राहुल ठाकुर, अनिल यादव, मिकिन बंसल, रमेश सोनी, अंबर दीक्षित, गौरव सैनी, ताहिर सैफी, जिला मंत्री शाहिद खान, लोकेश कुमार, विपुल सिंगल, राजन सोनकर, राहुल राणा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment