News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 19, 2023

इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया नाइट्स का आयोजन

साहिबाबाद। नवरात्रि के पावन अवसर पर इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज साहिबाबाद में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ अजय कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ मीनाक्षी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

कार्यक्रम में कॉलेज की थियेटर सोसायटी,धैवत सिंगिंग सोसायटी, नृत्य सोसायटी,रंगला भांगड़ा सोसायटी,हॉस्टल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कॉलेज के रंगपीठ पर डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास से साथ डांडिया नृत्य किया। 

भारतीय संस्कृति को दर्शाते परिधानों में छात्र-छात्राओं ने डांडिया रास कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ अजय कुमार,प्रिंसिपल बीबीए बीसीए डॉ विकास गुप्ता, डीन डॉ सुधीर कुमार,रवि आनंद समस्त अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शालिनी सिंह, उमा शर्मा ने किया।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here