News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 5, 2023

एक दर्जन से अधिक पत्रकारों ने थामा उपज का दामन, अन्य पत्रकार संगठनों को छोड़ हुए शामिल

उपज पत्रकार संगठन को मजबूत और धारदार बनाना उद्देश्य : अजय चौधरी



मेरठ। शास्त्री नगर स्थित जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स की बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अजय चौधरी ने की। महामंत्री ललित ठाकुर ने कहा की उपज पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश का एकमात्र ट्रेड यूनियन से पंजीकृत संगठन है। जोकि नेशनल यूनियन का जर्नलिस्ट इंडिया से संबद्ध है। कोषाध्यक्ष विश्वास राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं जनपद में उपज पत्रकार संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम एवं पत्रकार हेतु के लिए कार्य किए जाते हैं। उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी ने सभी पत्रकारों को एकजुट एवं संगठनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विशेष सदस्यता अभियान के तहत मवाना के परीक्षितगढ़ और शहर के अन्य संगठनों को छोड़कर दर्जन भर  पत्रकार उपज के साथ जुड़े। जिसमे रवि गौतम,जयवीर त्यागी,लोकेंद्र कुमार, शाहिद,अनिल कुमार,संतोष गोसाई,प्रतीक मित्तल ,तंजीर अंसार, मौ ताबिश, लगभग दर्जन भर पत्रकारों को अध्यक्ष अजय चौधरी ने उपज की सदस्यता ग्रहण कराई। 

जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से मेरठ में बैठक का आयोजन किया गया है।  संगठन में अधिक से अधिक स्वच्छ छवि वाले पत्रकारों को जोड़ा जाएगा। जिससे उपज संगठन मेरठ में सबसे मजबूत संगठन बनकर उभरा है। उपज पत्रकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से सभी पत्रकारों से चर्चा भी की। इस अवसर पर सचिव विकास गुप्ता, सचिव नरेश कुमार, मंत्री मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here