News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 14, 2023

एमआईटी में फ्रेशर्स पार्टी में स्टूडेंट्स ने की मस्ती,दिखा फैशन का तड़का

बीटेक से मिस्टर फ्रेशर जयन्त, बीबीए से मिस फ्रेशर शगुन बनी 

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत फ्रेशर पार्टी "आरोहण 2023" से किया। फ्रेशर्स पार्टी का शुभारंभ चेयरमैन विष्णु शरण, निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला, डॉ नीरज कांत शर्मा, डॉ गौरव शर्मा, डॉ हिमांशु शर्मा, डॉ सपना, रितिमा, सोनल अहलावत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सीनियर छात्र भांगड़ा की ताल पर जमकर झूमे, छात्रों ने कई अन्य कार्यक्रम जैसे डांस,सोलो सोंग,शायरी,गेम्स व नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस फ्रेशर्स कार्यक्रम रहा। फैशन शो में स्टूडेंट के कैटवॉक पर जमकर तालियां बजी। जिसमें तीन राउंड हुए, प्रथम राउंड रैंप वॉक, द्वितीय राउंड टैलेंट तथा अंतिम राउंड में चयनित छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तरी पूछे गए। अंत में जजों ने बीटेक से मिस्टर फ्रेशर जयन्त, बीबीए से मिस फ्रेशर शगुन,बीटेक से मिस्टर टैलेंट वंश,बीटेक से मिस टैलेंट राधिका, बीबीए से मिस्टर पर्सनेलिटी लक्ष्य,बीबीए से मिस पर्सनेलिटी कशिश, बीएसी से मिस ब्यूटीफुल तनिस्का, बीसीए से मिस्टर चार्मिंग शुभम, बीबीए से मिस चार्मिंग कनिष्क ,बीबीए से राइजिंग स्टार जोशुआ और आशुतोष को चुना।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here