News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, November 21, 2023

प्योर ईवी ने इकोड्रिफ्ट 350 लॉन्च किया/ 171 किलोमीटर की रेंज और बेहतरीन परफॉर्मेंस से भरपूर इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल



मेरठ। प्योर ईवी ख़ुशी के साथ यह घोषणा करता है कि उसकी नई मोटर साइकिल इकोड्रिफ्ट 350 लॉन्च हुआ है, जिसकी रेंज 171 किलोमीटर है। सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिस्टर रोहित वडेरा ने कहा, इकोड्रिफ्ट 350 को कम्यूटर सेगमेंट में (110 सीसी के आस-पास) सबसे लंबी रेंज वाली ई-मोटर साइकिल के रूप में पेश किया गया है, जो भारतीय सड़कों के लिए राइडर अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई विशेषताओं की एक श्रृंखला की शोभा बढ़ाती है।

एक ही चार्ज पर उल्लेखनीय 171 किलोमीटर की रेंज के साथ इकोड्रिफ्ट 350 उन उपभोक्ताओं के लिए सबसे अच्छा है जो दैनिक आधार पर बहुत यात्रा करते हैं और उन्हें मासिक रूप से 7000 रुपये और उससे अधिक की बचत करनी है। यह इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल 3.5 kWh लीथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित है, 3 किलोवॉट पावर-ट्रेन जो 6 एमसीयूओं से जुड़ा है जो स्मार्टफोन से अधिक प्रोसेसिंग पावर प्रदान करता हैं। इसमें 75 किमी/घंटे की शीर्ष गति और 40 एनएम का टॉर्क है और यह तीन विभिन्न मोड में आता है, जो मोटरसाइकिल राइडर्स की आवश्यकताओं से मेल खाता हैं। इकोड्रिफ्ट 350 नई विशेषताओं के साथ मौजूद है जो की राइडर के वाहन अनुभव को सुधारने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। रिवर्स मोड, कोस्टिंग रीजेन, हिल-स्टार्ट सहायता से लेकर डाउनहिल असिस्ट और पार्किंग असिस्ट तक जो औसत 2व्हीलर कउए वाहन से इसे अलग करने में मदद करते हैं। 

वाहन का स्मार्ट ए.आई. स्टेट ऑफ चार्ज और स्टेट ऑफ हेल्थ के अनुसार बैटरी के लम्बे समय तक चलने मे मुख्य भूमिका निभाता है। इकोड्रिफ्ट 350 केवल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल नहीं है बल्कि यह ी-मोटरसाइकिल बाजार को फिर से पुनर्निर्माण करने की और एक बेहतरीन कदम है, जो 110 सीसी सेगमेंट में हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन, बजाज प्लेटिना जैसी मोटरसाइकिलों के साथ प्रतिस्पर्धा के रूप में कार्य कर रही है। 

इकोड्रिफ्ट 350 बाजार में फर 1,29,999 की सुविधाजनक कीमत पर उपलब्ध है इसके साथ ही आसान एटक के विकल्प के विकल्प भी मौजूद हैं जैसे शुरुवाती महीने 4,000 रुपये से यह विक्लप उन लोगो के लिए बेहतरीन है जो मूल्य उपयोगिता के साथ पर्यावरण-सहयोगी परिवहन को चुनना पसंद करते है इकोड्रिफ्ट 350 100 से अधिक एक्सक्लूसिव ढवफए डीलरशिपों पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

इकोड्रिफ्ट 350 के लॉन्च को हाइलाइट करते हुए मिस्टर रोहित वडेरा सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, 'प्योर ईवी में हम भारत में जनता को व्यावहारिक और टिकाऊ गतिशीलता समाधान प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। इकोड्रिफ्ट 350 हमारे समर्पण का परिणाम है उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाले उत्पाद देने के प्रति। हमारा यह मानना है की यह निकट भविष्य मे भारत के सड़क यातायात को पुनः परिभाषित करेगा 110 सीसी सेगमेंट के माध्यम से जोकि एक विश्वसनीय और पर्यावरण-सहयोगी विकल्प है। 

हम उस सकारात्मक प्रभाव की आशा करते हैं जो यह इलेक्ट्रिक वाहन परिदृश्य पर डालेगा। यह लॉन्च प्योर के व्यापक दृष्टिकोण से जुड़ता है जो लंबी दूरी वाले वाहनों को पूरी तरह से नई विशेषताओं के साथ लाने की मुख्य दिशा में है।" पारंपरिक उत्पाद लॉन्च की तरह, प्योर ने पहले ही इकोड्रिफ्ट 350 को प्रमुख आउटलेट्स पर स्थापित कर दिया है जिससे उपभोक्ता बुकिंग करवाने के साथ टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here