News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, December 25, 2023

मीडिया उपज इलेवन ने दैनिक जागरण को 74 रन से हराकर जीता मैच

मेरठ। स्थानीय आईटीआई साकेत के मैदान पर खेले जा रहे 8 वें मीडिया क्रिकेट चैलेंजर कप मे सोमवार को दो मैच खेले गये। पहले मैच मे टॉस मीडिया उपज इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों मे 2 विकेट पर 257 रन बनाये। जिसमे जावेद ने बहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 142 व सागर ने 58 रन बनाए। वही दैनिक जागरण ने 20 ओवरों मे 10 विकेट पर 183 रन बनाये और मैच हार गए, जिससे मीडिया उपज इलेवन ने 74 रन से मैच जीत लिय। नीरज और मोनिस ने दैनिक जागरण के चार चार विकेट लिये। वही मुख्य अतिथि के समाजवादी छात्र सभा राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच का उद्घाटन किया। मैन ओफ दा मैच कैफ मुखिया ने मीडिया उपज इलेवन के जावेद को देकर सम्मानित किया। वही दूसरा मैच मे टॉस राष्ट्रीय एकादश ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए, वही हिन्दुस्तान टीम 177 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिससे 18 रन से राष्ट्रीय एकादश ने मैच जीत लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here