News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, December 14, 2023

कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हमले और अभद्रता के मामले कम नहीं हुए तो करेंगे आंदोलन: अजय चौधरी

पत्रकारों से हो रही अभद्रता और हमले के विरोध में उपज पत्रकार संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट (उपज) संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) द्वारा कवरेज के दौरान पत्रकारों से हो रही अभद्रता और हमले को लेकर मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा को ज्ञापन दिया। उपज के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम को ज्ञापन सौंपा। 

अजय चौधरी ने कहा कि पत्रकार जब सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करता है एवं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खबर छापता एवं प्रसारित करते हैं, तो पत्रकार पर जान माल का खतरा मंडराता रहता है। कई बार देखा गया है कि पत्रकारों के साथ मारपीट की जाती है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और यहां तक ​​कि उनकी हत्या भी कर दी जाती है। ऐसे में मेरठ शासन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह पत्रकारों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराये। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि कवरेज के दौरान पत्रकारों पर इसी तरह हमले व असम्मान जारी रहा तो उक्त संगठन शासन प्रशासन को चुनौती देता है कि वह पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगा। 

जिला महामंत्री ललित ठाकुर ने कहा की पत्रकारों के साथ बर्ताव को गंभीरता से लेकर और भी सख्ती से लें ताकि मीडिया स्वतंत्रता और सत्य की रक्षा कर सके। जब पत्रकारों के साथ अभद्रता या मारपीट होती है, तो उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं आने वाले समय में रोकी जा सकें। 

जिला प्रवक्ता अरुण सागर राज ने कहा की समाचार कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्रता एवं मारपीट के घटनाएं निंदनीय है। पत्रकारों का कार्य समाज को सत्य और न्याय की ओर मोड़ने में महत्वपूर्ण होता है, और हम इस प्रकार के आपत्तिजनक व्यवहार का पूरी तरह से खिलाफ हैं। 

इस दौरान अध्यक्ष अजय चौधरी, महामंत्री ललित ठाकुर, उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, प्रवक्ता अरुण सागर, सचिव नरेश कुमार, संतोष गोसाई, राहुल ठाकुर, अखिल गौतम, मनोज कुमार, नीरज कुमार, रोहित, रवि गौतम,आशु, लोकेंद्र चौधरी,अंकुर शर्मा,विपुल,वसीम,आरिफ, जर्रार, आजम आदि पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here