पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य : सतवीर त्यागी
पत्रकार सच्चाई का आईना दिखाने का काम करते हैं, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार से बात की जायेगी
पत्रकारों का उत्पीड़न और कवरेज के दौरान अभद्रता करने वालों के खिलाफ उपज प्रतिबद्ध : जिलाध्यक्ष अजय चौधरी
मेरठ । बुधवार को भावनपुर क्षेत्र के गढ़ रोड़ स्थित वेनिस गार्डन में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट उपज के तत्त्वाधान में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों को स्मृति चिंह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौती भरा संघर्ष है। पत्रकार को समाज सेवा के साथ साथ अपनी लेखनी ईमानदारी से निभानी चाहिए क्योंकि पत्रकार सच्चाई का आईना दिखाने का काम करते है। जिसका संदेश समाज के लिए आईना की तरह होता है। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग कर उनके हितों की बात रखेगें।
विशिष्ट अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष वासित अली ने कहा कि पत्रकारों द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं का प्रमुखता से प्रकशित किया जाता है। जिससे जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलती है। पत्रकारों के माध्यम से ही गरीबों, मजूदरों व व्यापरियों का सरकार को योजनाओं का लाभ मिल पाता है। पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है। इसलिए इसका सभी सरकारी संस्थाओं को सम्मान करना चाहिए,
सीओ नितिन तनेजा ने कहा कि पत्रकारों का कार्य काफी कथिन होता है। क्षेत्र में पत्रकार के माध्यम से घटना की जानकारी होती है। क्योंकि वह क्षेत्र की जनता में विश्वास बनाए रखते हैं। पत्रकार ही घटना पर पहुंचकर सही जानकारी कर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने का कार्य करते है। जिसके माध्यम से पुलिस को भी काफी मद्द मिलती है। इसलिए पत्रकार देश का चौथा स्तंभ माना जाता है। इसलिए पत्रकारों को हमेशा अपनी कलम का सही इस्तेमाल करना चाहिए।
उपज पत्रकार संगठन मेरठ जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि संगठन के माध्यम से पत्रकारों का उत्पीड़न करने वाले लोगों को कतई बर्दाशत नहीं किया जाएगा। पत्रकार हमेशा सच्चाई का साथ देते हैं। पत्रकारों के माध्यम से ही गरीबों व मजूदरों को उनका हक मिलता है। क्योंकि वह उनकी आवाज को उठाने का काम करते है। लेकिन पत्रकारों को किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं माने। पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन मजबूती से तैयार है। कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्रता व कार्य करने से रोकता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के संयोजक उपज संगठन पत्रकार भवानपुर व परीक्षितगढ़ पत्रकार मुनेंद्र त्यागी, राजीव शर्मा, प्रहलाद, सुंदर नागर, अंकुर शर्मा, जगदीप उर्फ जोनी, लोकेश, जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, रवि गौतम, शोहिद सैफी, लोकेंद्र सिंह, नरेश, मनोज, गौरव सैनी ने आए अतिथियों को शॉल ओढाकर व स्मृति चिंह देकर सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पत्रकारों को भी तिरंगा पट्टा व स्मृति चिंह देकर मुख्य अतिथियों न सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शान मोहम्मद उर्फ जुल्फिकार व संचालन पत्रकार रवि गौतम ने किया। कार्यक्रम में दिलशाद चौहान, समाज सुरक्षा फडेरशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गौतम, महेंद्र प्रजापति, मनीष त्यागी, मोमिन चौहान, महामंत्री ललित ठाकुर, ताज मोहम्मद, प्रवक्ता अरूण सागर, जिला उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, संग़ठन महामंत्री राजू शर्मा, महानगर अध्यक्ष पवन शर्मा, नरेश कुमा, विपुल सिंघल, अखिल गौतम, शाहिद, ग्य्यूर अली, कृष्ण दत्त त्यागी, इमामुद्दीन, शकील सैफी, रिजवान, मयंक, केशव कंसल, सिराज, नीरज त्यागी आदि सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment