News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, January 12, 2024

युवाओं को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए : डॉ सरोजिनी अग्रवाल

 नेहरू युवा केंद्र मेरठ द्वारा एमआईटी में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित 

मेरठ। नेहरू युवा केंद्र, मेरठ द्वारा परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के परिसर में कॉलेज के सहयोग से राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ सरोजनी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो सुखविंदर सोम,एमआईटी के चेयरमैन विष्णु सरन, जिलाध्यक्ष भाजयुमो मोहन गुर्जर किनौनी, नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र त्यागी, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी ने दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान जिले से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। 



मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ सरोजिनी अग्रवाल ने युवाओं को  स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने चरित्र और कार्यों से देश - विदेश में पहचान बनाई। आज के युवा स्वामी विवेकानन्द के बताये मार्ग पर चलें तो विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। युवाओं को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान अतिथियों ने विकसित भारत विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम विजेता अनुष्का चपराना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम में भारत के युवा मतदाताओं के भाग्य विधाता' विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंकित प्रथम, अनमोल द्वितीय तथा विवेक पुंडीर व सिद्धार्थ तृतीय स्थान पर रहे। सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। युवा दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए नेहा परवीन, सोनाली, उत्कर्ष आदि को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र मेरठ के कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र त्यागी ने किया। उन्होंने सभी युवाओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान एवं 7 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला, डॉ गौरव शर्मा, मीडिया हेड अजय चौधरी, रितीमा,सोनल अहलावत,अखिल गौतम,गौरव, संदीप कुमार, प्राची, दीपा, रोहित, सूरज, शहजाद आदि का आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here