News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, January 12, 2024

भाजयुमो द्वारा नव मतदाता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 भाजयुमो द्वारा एमआईटी में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित 

-नव मतदाता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 



मेरठ। राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजयुमो द्वारा एमआईटी में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ सरोजनी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो सुखविंदर सोम,एमआईटी के चेयरमैन विष्णु सरन, जिलाध्यक्ष भाजयुमो मोहन गुर्जर किनौनी, नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र त्यागी, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी ने दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान जिले से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ सरोजिनी अग्रवाल ने युवाओं को  स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने चरित्र और कार्यों से देश - विदेश में पहचान बनाई।



जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर ने कहा कि नव मतदाता ऊर्जा से भरपूर होते हैं। उसकी ऊर्जा प्रवाह को सही दिशा देकर उसका इस्तेमाल राष्ट्र विकास में करना चाहिए। इसके लिए नव मतदाता को सही मार्गदर्शन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नव मतदाता राष्ट्रीय भाग्य विधाता है, तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमें सफलता का मंत्र दिया था कि उठो, जागो और तब तक ना रुको, जब तक मंजिल ना प्राप्त हो जाए। आज यही मंत्र नव मतदाता को बताना है ताकि वह भी अपनी उर्जा राष्ट्र निर्माण और भारत की संस्कृति को विश्व भर में स्थापित करने में अपना योगदान दें। 



कार्यक्रम में भारत के युवा मतदाताओं के भाग्य विधाता' विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंकित प्रथम, अनमोल द्वितीय तथा विवेक पुंडीर व सिद्धार्थ तृतीय स्थान पर रहे। सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। युवा दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए नेहा परवीन, सोनाली, उत्कर्ष आदि को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र मेरठ के कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र त्यागी ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here